समाज और राष्ट्रीय के विकास में डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता एवं चुनौतियाँ
Author : डॉ. संतोष कुमार शर्मा
Abstract :
शैक्षिक क्षेत्र में तेजी के साथ हो रहे परिवर्तनों के कारण डिजिटल शिक्षा आवश्यक हो जाती है क्योंकि यह शिक्षा परम्परागत शिक्षण प्रक्रिया की तुलना में अधिक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करती है। शिक्षा प्रक्रिया को प्रौद्योगिकी उपयोग के साथ और अधिक व्यवहारिक बनाकर बदलने की जरूरत है। साथ ही ग्रामीण भारत के युवाओं तक पहुँच और अधिक अवसर बढ़ाने के लिये पाठ्यक्रम को अलग-अलग भाषाओं में डिजाइन किया जाना चाहिये। शिक्षार्थियों में डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये नवाचारों का प्रयोग करना चाहिये। इस क्षेत्र में आने वाली डिजिटल शिक्षा की समस्याओं के समाधान के लिये सरकार, शैक्षिक संस्थाएं उद्योग तथा संगठनों को संयुक्त रूप से मिलकर कार्य करना चाहिए।
Keywords :
समाज, राष्ट्रीय के विकास, डिजिटल शिक्षा, डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूक, डिजिटल शिक्षा की समस्याओं के समाधान।