Download PDF

कला एवं शिल्प के माध्यम से संज्ञानात्मक विकास और रचनात्मकता का संवर्धन: एक गहन अध्ययन

Author : दिनेश मुझाल्दा और डॉ. धाराश्री श्रीवास

Abstract :

वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की अवधारणा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह गई है। प्रस्तुत शोध पत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में कला एवं शिल्प (Art and Craft) की भूमिका का विश्लेषण करना और यह स्पष्ट करना है कि ये गतिविधियाँ किस प्रकार विद्यार्थियों के संज्ञानात्मक विकास (Cognitive Development) और रचनात्मकता (Creativity) को संवर्धित करती हैं। संज्ञानात्मक विकास से तात्पर्य मस्तिष्क की उन प्रक्रियाओं से है जिनमें तर्क, स्मृति, निर्णय लेना और समस्या समाधान शामिल हैं। कला और शिल्प की गतिविधियाँ न केवल छात्रों के सूक्ष्म क्रियात्मक कौशलों (Fine Motor Skills) को परिष्कृत करती हैं, बल्कि उनके मस्तिष्क के दोनों गोलार्द्धों को सक्रिय कर कल्पनाशीलता को नई दिशा प्रदान करती हैं। शोध के अंतर्गत इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि जब विद्यार्थी विभिन्न रंगों, आकारों और सामग्रियों के साथ प्रयोग करते हैं, तो उनमें अवलोकन क्षमता और आलोचनात्मक सोच का विकास होता है। यह प्रक्रिया उन्हें 'लकीर का फकीर' बनने के बजाय मौलिक विचार उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करती है। इसके अतिरिक्त, शोध पत्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के उन प्रावधानों की भी समीक्षा करता है, जो कला-एकीकृत शिक्षा (Art-Integrated Learning) के माध्यम से अनुभवात्मक अधिगम पर बल देते हैं। यह शोध रेखांकित करता है कि पाठ्यक्रम में कला एवं शिल्प का व्यवस्थित समावेश रटने की प्रवृत्ति को कम कर सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय और स्थायी बनाता है। यह न केवल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए उनमें नवीन दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होता है I

Keywords :

कला एवं शिल्प, संज्ञानात्मक विकास, रचनात्मकता, मौलिकता, आलोचनात्मक सोच, NEP 2020, अनुभवात्मक अधिगम I